मैनपुरी: थाना कुरावली पर एक पीड़िता लड़की उम्र 18 वर्ष जली हालत में आयी और उसके द्वारा बताया गया कि तीन लड़के सचिन गुप्ता पुत्र राममिस्टर, आशीष गुप्ता उर्फ पकौड़ी पुत्र सुशील निवासीगण मोहल्ला महाजनान एवं पंचम सिंह उर्फ पंछी निवासी मो0 वेदनटोला कस्बा व थाना कुरावली उसके घर पर आये और तीनों लड़कों द्वारा उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया और भाग गये। पीड़िता द्वारा अपने बयान में यह बताया कि यह तीनों लड़के विगत 06 माह से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहे थे, किन्तु भय के कारण परिवार को यह बात नहीं बतायी थी।
इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर थाना कुरावली पर मु0अ0सं0 546/17 धारा 376डी/452/307/506 भादवि एवं 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
पीड़िता लगभग 40 प्रतिशत जली हुई बतायी जा रही है जिसका उपचार उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा में चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक कुरावली रोहिताश सिंह को इस प्रकरण में पीड़िता के थाने आने के बाद उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित न करने एवं संवेदनहीनतापूर्ण आचरण प्रदर्शित करने के संबंध में निलम्बित कर दिया गया।
थाना कुरावली पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दविशें दी जा रही है।