बीजिंग: चीन के वैज्ञानिकों ने विश्व की सबसे उच्च क्षमता वाली पनडुब्बी डिटेक्टर बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस चुंबकीय डिटेक्टर की मदद से छिपे हुए खनिज और पनडुब्बी का पता लगाया जा सकता है।
चीन के सर्वोच्च अनुसंधान संस्थान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने बताया कि’सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे’का निमार्ण शंघाई में किया गया।
वैज्ञानिकों की विशेषज्ञ समिति ने इसका परीक्षण भी किया है। हवा में रहकर काम करने वाला यह डिटेक्टर धरती की गहराई में दबे हुए खनिजों का सटीक पता लगाने में सक्षम है। इसका उपयोग नागरिक एवं सैन्य विमानों पर भी किया जा सकता है।