मुंबई: अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक ‘बाहुबली’ में देवसेना के किरदार में नजर आईं अनुष्का शेट्टी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बाहुबली में राजकुमारी का किरदार निभाने वाली अनुष्का असल जिंदगी में भी किसी राजकुमारी से कम नहीं हैं। वहीं उनका दिल भी किसी राजकुमारी की तरह ही बड़ा है। ये बात हाल ही में उन्होंने खुद साबित कर दी है।
अनुष्का कुल 140 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं और वे अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। कुछ समय पहले अनुष्का ने इसी कमाई से अपने ड्राइवर को पूरे 12 लाख की कार गिफ्ट में दी थी। इससे पता चलता है कि अनुष्का कितने बड़े दिल वाली हैं।
अनुष्का का असल नाम स्वीटी शेट्टी है। उनकी नाम जितना स्वीट है वे रियल लाइफ में भी उतनी ही स्वीट हैं। वे साउथ इंडियन इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। बाहुबली में अनुष्का ने गजब की परफॉर्मेंस देकर पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया था। वहीं अनुष्का पहले एक्ट्रेस नहीं थीं और न ही एक्टिंग से उनका दूर-दूर तक कोई नाता था। आगे जानें पहले क्या थीं अनुष्का और कैसे बनीं एक्ट्रेस-
कितनी स्वीट हैं स्वीटी
अनुष्का का रियल नेम स्वीटी है। खास बात ये है कि सिर्फ उनका नाम ही स्वीटी नहीं, बल्कि दिल भी उतना ही स्वीट है।

इतना बड़ा दिल
अनुष्का का दिल इतना बड़ा है कि उन्होंने एक बार अपने सीनियर ड्राइवर को 12 लाख रुपए की ब्रांड न्यू कार ही गिफ्ट कर दी थी।

140 करोड़ की मालकिन
नेटवर्थियर की एक रिपोर्ट की मानें तो, अनुष्का 22 मिलियन डॉलर यानी करीब 140 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।

यहां है आलीशान घर
हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित वुड्स अपार्टमेंट के 6th फ्लोर पर उनका आलीशान घर है। अनुष्का फिलहाल एक फिल्म के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

कारों का है शौक
लग्जरी कारों की शौकीन अनुष्का के पास कई बड़े ब्रांड्स की कारें हैं। फिलहाल उनके पास बीएमडब्ल्यू 6, ऑडी A6, ऑडी Q5 और टोयोटा कोरोला जैसी लग्जरी CARS हैं।

फिल्मों से पहले
ग्लैमरस दुनिया में आने से पहले अनुष्का लोगों को योगा सिखाती थीं। उनकी फैमिली का कोई भी मेंबर फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। वहीं अनुष्का ने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में सोचा तक नहीं था।

ऐसे बनीं एक्ट्रेस
स्टारडम से पहले अनुष्का भरत ठाकुर के अंडर में योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। इसी बीच उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी और उन्होंने अनुष्का को फिल्म ऑफर कर दी।

मिला था अश्लील कमेंट
साउथ के पॉपुलर कॉमेडियन अली बाशा ने नवंबर, 2015 में आई फिल्म ‘साइज जीरो’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर हीरोइन अनुष्का शेट्टी पर अश्लील कमेंट किया था। अली ने कहा था- अनुष्का शेट्टी बिल्कुल उस गर्म जलेबी की तरह हैं, जिसे हर कोई खाना चाहता है।

प्रभास के साथ अफेयर
अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने कई फिल्मों में साथ काम किया और यही वजह है कि दोनों की केमिस्ट्री भी अच्छी है। हालांकि, कई बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इनके अफेयर की खबरें भी आईं। यहां तक कि ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों शादी करने वाले हैं।
