इलाहाबाद: श्री पप्पू उम्र 35 वर्ष पुत्र राम जतन निषाद निवासी ग्राम डीह थाना करछना इलाहाबाद का शव थाना धूमनगंज क्षेत्रान्तर्गत तारापुर गांव के पास यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला। मृतक के गले पर कसाव के निशान है।
इस संबंध में थाना धूमनगंज पर मृतक के भाई श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा मु0अ0सं0 349/18 धारा 302/34 भादवि बनाम दीवान निषाद, प्रदीप निषाद, राम लला, श्यामू, साधू, भोला, जोखू निवासीगण ग्राम डीह थाना करछना इलाहाबाद का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-प्रदीप निषाद, निवासी ग्राम डीह थाना करछना जनपद इलाहाबाद
2-राम लला, निवासी ग्राम डीह थाना करछना जनपद इलाहाबाद
3-श्यामू निवासी ग्राम डीह थाना करछना जनपद इलाहाबाद
4-साधू निवासी ग्राम डीह थाना करछना जनपद इलाहाबाद
5-भोला निवासी ग्राम डीह थाना करछना जनपद इलाहाबाद
6-जोखू निवासी ग्राम डीह थाना करछना जनपद इलाहाबाद
