देहरादून: राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल ने राज्य के सभी नागरिकों को ’क्रिसमस’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा है, ‘‘ क्रिसमस का त्यौंहार हमें सेवा, प्रेम, भाईचारे व मानवता के प्रति समर्पण की पे्ररणा देता है। उमंग व उत्साह का त्यौंहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।’’
