देहरादून: राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने ”वाल्मीकि जयन्ती’’ के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
वाल्मीकि जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है ”आदि कवि, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना करके समाज को प्रेम, त्याग तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी है। इन शिक्षाओं पर चलकर एक आदर्श समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। वाल्मिकी जी की शिक्षाएं हमें समाज के उपेक्षित तथा वंचित वर्ग की सेवा व सहायता के लिए भी प्रेरित करती हैं।’’
