29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सफाई अभियान चलाया

उत्तराखंड

रानीखेत: स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने को योगदान देने में महिलाएं भी भागदारी करने लगी हैं। कुंवाली के नैणी के बाद अब जौणे गांव की महिलाओं ने सफाई का जिम्मा उठा लिया है। जिसके तहत उन्होंने गांव के रास्तों व जल स्रोतों की सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया।

विकासखंड के दूरस्थ पीपल ग्राम पंचायत के तोक जौणे की महिलाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। घर घर जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागस्क करते हुए अपने घरों के आसपास साफ सुथरा रखने का आहवान किया। महिलाओं ने गांव के रास्तों में उगी झाड़ियों का कटान कर पारंपरिक जल स्रोतों व पेयजल टैंक की सफाई की तथा कूड़े का निस्तारण किया। बाद में लोगों से संपर्क कर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घरों से अभियान की शुस्आत करने का आहवान भी किया। साथ ही गंदगी से होने वाले संक्रामक रोगों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में अंजू देवी, शोभा बिष्ट, प्रेमा देवी, भावना देवी, पुष्पा बिष्ट व हेमा देवी आदि मौजूद रही।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More