मुंबई: पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी की भारत में चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनके फैंस उनसे जुड़ी हर खबर को फॉलो भी करते हैं, तो आप भी ये गिफ्ट पा सकते है जी हाँ दरअसल ये मौका खुद सनी लियोनी दे रही हैं।

दरअसल सनी लियोनी का एक चैलेज ट्विटर पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा हैं। इस चैलेंज में जीतने वाले को सनी एक खास गिफ्ट भी देंगी। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है की ये गिफ्ट क्या होगा, लेकिन गिफ्ट जो भी होगा वो काफी ख़ास होगा।

सनी लियोनी ने अपने ट्विटर हैंडेल पर एक वीडियों पोस्ट किया हैं जिसमें वो इस चैलेंज से जुड़ी जानकारियां अपने फैंस से साझा कर रही हैं। सनी का चैलेंज यह है कि आपको अपना एक फनी वीडियो बनाना होगा और उसे हाइपस्टार एप के जरिए ट्विटर या इंस्टाग्राम पर #SunnyLeoneChallenge हैशटैग के साथ अपलोड करना होगा।

सनी इस कॉन्टेस्ट के विजेता को खुद चुनेंगी और वीडियो कॉल करेंगी। सनी लियोनी के इस चैलेंज के विजेता को एक शानदार गिफ्ट मिलेगा जो उसने सपने में नहीं सोचा होगा। यह चैलेंज 22 से 27 दिसंबर तक चलेगा।
Aaj Ki Khabar
2 comments