लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय नववर्ष/नवरात्र की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभ कामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार नया वर्ष चैत्र महीने के नवरात्र से शुरू होता है।
उप मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कामना की है कि यह नया वर्ष सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आये।
