सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस द्वारा चैधरी वैष्णव ढाबा के तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक नं0 एचआर 55के-1888 में लदी 770 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पूछताछ पर अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों में अंग्रेजी शराब खरीदकर उत्तर प्रदेष की अलग-अलग जगहों पर शराब को मंहगे दामो में बेचते है तथा ट्रक पर आवष्यकतानुसार पुलिस को धोखा देने की नीयत से फर्जी नम्बर प्लेट तैयार कराकर रखते है।
इस संबंध में थाना सरसावा पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-कैलाष पुत्र राम सिंह निवासी तेल्लीपुरा थाना छजलैट, जनपद मुरादाबाद।
2-रोहित पुत्र कन्हैया निवासी तातारपुर थाना बछराऊ जनपद अमरोहा।
3-मुनफैद पुत्र जमषेद निवासी ग्राम दुमझेड़ा थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर।
बरामदगी
1-ट्रक न0 एचआर 55के-1888।
2-दो फर्जी नम्बर प्लेट।
2-770 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।
