इटावा: थाना फ्रेण्ड्स कालोनी क्षेत्र से श्री ज्ञान प्रकाश पाण्डेय की फिरौती हेतु अपहरण के संबंध में मु0अ0सं0 633/17 धारा 364 ए भादवि पंजीकृत किया गया था। पुलिस की चार टीमों का गठन कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 24.09.2017 को सायं थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त हरगोविन्द उर्फ सीटूू व अभियुक्त अंकित तथा मामा राम प्रकाश को आईटीआई चैराहा से व अभियुक्त सुमित को भरथना से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त एक स्कोर्पियों नम्बर यूपी 32 ईवी 9977, एक मोबाइल व सिम, एक मोटर साइकिल बाक्सर यूपी 75 0887 तथा अभियुक्तगणों की निशादेही पर भोगनीपुर नहर के किनारे से अपहृत/मृतक की पैन्ट रंग काला, बैल्ट काली-लाल रंग, सैण्डिल, ड्रायविंग लाइसेंस व आधार कार्ड तथा बिलन्दा झाल से करीब 300 मीटर दूर से बक्सा जिससे मृतक को बन्द करके डाला गया था।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से अपहरण कर हत्या कर बड़े बक्से में तकरऊ पुल से 900 मीटर दूर पर भोगनीपुर नहर में फेंक दिया। डा0 पाण्डेय के शव को नहर में फेंकने के बाद अपने गाॅव गम्भीरा थाना करहल जनपद मैनपुरी से डा0 ज्ञान प्रकाश पाण्डेय के फोन पर काॅल करके 55 लाख रूपये की फिरौती की माॅग की गयी थी।
उल्लेखनीय है कि अपहृत डा0 ज्ञान प्रकाश पाण्डेय के घर में अभियुक्त तीनों भाइयों का सगा मामा अभियुक्त राम प्रकाश शर्मा करीब डेढ़ वर्ष दिसम्बर 2016 तक किराये पर रहा था। अपने मामा के पास अभियुक्त सीटू दुबे पूर्व में कई बार डा0 ज्ञान प्रकाश पाण्डेय के घर आया था। वहीं से अपहृत डा0 ज्ञान प्रकाश पाण्डेय का घर आदि देखकर मुख्य अभियुक्त सीटू दुबे ने अपने दोनों भाइयों एवं मामा के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनायी थी।
पुलिस द्वारा भोगनीपुर नहर में करीब 80 किमी की दूरी पर अपहृत डा0 ज्ञानप्रकाश पाण्डेय के शव को बरामद करने के लिए सधन अभियान चलाया गया जिसमें पेशेवर गोताखोरों को भी लगाया गया, परन्तु शव बरामद नही हो सका।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. हरगोविन्द उर्फ सीटू दुबे वीरेन्द्र कुमार निवासीगण गम्भीरा थाना करहल जनपद मैनपुरी
2. सुमित दुबे वीरेन्द्र कुमार निवासीगण गम्भीरा थाना करहल जनपद मैनपुरी
3. अंकित दुबे पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासीगण गम्भीरा थाना करहल जनपद मैनपुरी
4. राम प्रकाश शर्मा पुत्र गीतानन्द निवासी सहसपुर थाना नसीरपुर फिरोजाबाद हाल पता पत्ताबाग थाना फ्रेण्ड्स कालोनी इटावा।
बरामदगी
- घटना में प्रयुक्त एक स्कोर्पियों नम्बर यूपी 32 ईवी 9977
- घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल व सिम
- एक मोटर साइकिल बाक्सर यूपी 75 0887
- अभियुक्तगणों की निशादेही पर भोगनीपुर नहर के किनारे से अपहृत/मृतक की पैन्ट रंग काला, बैल्ट काली-लाल रंग, सैण्डिल, ड्रायविंग लाइसेंस व आधार कार्ड तथा बिलन्दा झाल से करीब 300 मीटर दूर से बक्सा जिससे मृतक को बन्द करके डाला गया था।