सहारनपुर: थाना बडगांव पुलिस द्वारा ग्राम भायला बेल्डा नहर पटरी पर चेकिंग की जा रही थी तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को चेकिंग करते देख कर पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा शक होने पर उनका पीछा करते हुए थाना देवबंद पुलिस को सूचित किया गया। थाना बड़गांव व देवबंद पुलिस द्वारा जंगल ग्राम मइला में मुठभेड़ के उपरंात घायलावस्था में बदमाश इरफान को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में आरक्षी रवी कुमार तेवतिया गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक रिवाल्वर 32 बोर, जीवित व खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल बरामद हुई।
इस संबंध में थाना देवबंद पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इरफान पुत्र अजीज निवासी कोताना थाना बड़ौत जनपद बागपत।
बरामदगी
1-एक रिवाल्वर 32 बोर, जीवित व खोखा कारतूस
2-एक मोटर साइकिल
