नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 03 नवंबर, 2017 को 59.61 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 02 नवंबर, 2017 को दर्ज कीमत 59.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 03 नवंबर, 2017 को बढ़कर 3849.43 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 02 नवंबर, 2017 को यह 3815.80 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 03 नवंबर, 2017 को मजबूत होकर 64.58 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 02 नवंबर, 2017 को यह 64.59 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
विवरण | इकाई | 03 नवंबर, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 02.11.2017) |
कच्चा तेल (भारतीय बास्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 59.61 (59.07) |
(डॉलर प्रति बैरल) | 3849.43 (3815.80) | |
विनिमय दर | (डॉलर प्रति बैरल) | 64.58 (64.59) |