नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 08 नवंबर, 2017 को 62.42 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 07 नवंबर, 2017 को दर्ज कीमत 62.83 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम रही।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 08 नवंबर, 2017 को कम होकर 4060.91 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 07 नवंबर, 2017 को यह 4071.49 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 08 नवंबर, 2017 को कमजोर होकर 65.06 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 07 नवंबर, 2017 को यह 64.81 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
विवरण | इकाई | 08 नवंबर, 2017 को मूल्य
(पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 07.11.2017) |
कच्चा तेल (भारतीय बास्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 62.42 (62.83) |
(रुपये प्रति बैरल) | 4060.91 (4071.49) | |
विनिमय दर | (रुपये प्रति डॉलर) | 65.06 (64.81) |
7 comments