नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 30 मार्च, 2017 को 51.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 29 मार्च, 2017 को दर्ज कीमत 50.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 30 मार्च, 2017 को बढ़कर 3334.79 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 29 मार्च, 2017 को यह 3295.10 रुपये प्रति बैरल था। रूपया 30 मार्च, 2017 को मजबूत होकर 64.93 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 29 मार्च, 2017 को यह 64.96 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
विवरण | इकाई | 30 मार्च, 2017 को मूल्य (पिछलाकारोबारी दिवस अर्थात 29.03.2017) | 16-03-2017 के लिए मूल्य निर्धारण पखवाड़ा
(25 फरवरी, 2017 से लेकर 13 मार्च, 2017 तक)
|
कच्चा तेल (भारतीय बास्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 51.36 (50.73) | 53.70 |
(रुपये प्रति बैरल) | 3334.79 (3295.10) | 3583.94 | |
विनिमय दर | (रुपये प्रति डॉलर) | 64.93 ( 64.96) | 66.74 |