नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 25 अगस्त, 2017 को 51.04 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 24 अगस्त, 2017 को दर्ज कीमत 50.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 25 अगस्त, 2017 को बढ़कर 3270.01रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 24 अगस्त, 2017 को यह 3263.84 रुपये प्रति बैरल थी। 25 अगस्त, 2017 को रुपया अपरिवर्तित रह कर 64.07 पर ही बंद हुआ। विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:
विवरण | इकाई | 25 अगस्त, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 24.08.2017) |
कच्चा तेल (भारतीय बास्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 51.04 (50.94) |
(रुपये प्रति बैरल) | 3270.01 (3263.84) | |
विनिमय दर | (रुपये प्रति डॉलर) | 64.07 (64.13) |
*25.08.2017 के लिए भारतीय रिजर्व बैक की संदर्भ दर उपलब्ध नहीं थी। अतः 24.08.2017 के संदर्भ दर पर ही विचार किया गया है।