नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 28 अगस्त, 2017 को 51.04* अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 28 अगस्त, 2017 को बढ़कर 3269.93 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 25 अगस्त, 2017 को यह 3270.01 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 28 अगस्त, 2017 को मजबूत होकर 63.87 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 25 अगस्त, 2017 को यह 64.07 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
विवरण | इकाई | 28 अगस्त, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 25.08.2017) |
कच्चा तेल (भारतीय बास्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 51.04* |
(रुपये प्रति बैरल) | 3259.93 (3270.01) | |
विनिमय दर | (रुपये प्रति डॉलर) | 63.87 64.07 |
* 28.08.2017 को ब्रिटेन में छुट्टी होने के कारण ब्रेंट की जानकारी उपलब्ध नहीं है। चूंकि ब्रेंट की कीमतें उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए भारतीय बाजार के कच्चे तेल का मूल्य निर्धारित नहीं किया जा सका। इसलिए 25.08.2017 के भारतीय बास्केट की कीमतों को ही उल्लेखित किया गया है।