लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में घूरपुर इलाके में यमुना नदी में हुई नाव दुर्घटना में हुई कुछ व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
श्री योगी ने इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य किये जाने के निर्देश दिये हैं।
