लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू कश्मीर के बनिहाल में अमरनाथ यात्रियों की एक बस के खाई में गिर जाने से लोगों की हुई मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
