देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि धर्म की रक्षा, अत्याचार एवं अन्याय को मिटाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया। भगवद् गीता के माध्यम से उन्होंने कर्मयोग की शिक्षा संसार को दी।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवंेद्र सिंह रावत ने कहा कि यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात करने की प्रेरणा भी देता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव निःसंदेह सम्पूर्ण विश्व के लिए आनन्द-मंगल का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भक्ति, कर्म और ज्ञानमार्ग से ही प्रदेश के नव-निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।