लखनऊ: 16 फरवरी, 2015, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके आवास पर द्रौपदी ट्रस्ट की संस्थापक चेयरपर्सन सुश्री नीरा मिश्रा ने भेंट की। मुलाकात के दौरान सुश्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री से फर्रूखाबाद जनपद के पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल कम्पिल के विकास का अनुरोध किया। उन्होंने दृढ़संकल्प से चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने वाली प्रदेश की महिलाओं के लिए द्रौपदी सम्मान शुरु किये जाने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर श्री सुरेश बौद्ध एवं श्री कैलाश बौद्ध ने भी बौद्ध क्षेत्र संकिसा के विकास हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इनके सम्बन्ध में विचार करते हुए समुचित कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर सांसद श्रीमती डिम्पल यादव एवं जनपद फर्रूखाबाद के जिलाधिकारी श्री एन0के0एस0 चैहान भी उपस्थित थे।