23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

यूपी के सांस्कृृतिक पर्यटन की एक और उपलब्धि है आजमगढ़ महोत्सव

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: यूपी पर्यटन की ओर से आयोजित आजमगढ़ महोत्सव का प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद थे। लखनऊ में पहली बार हो रहे आजमगढ़ महोत्सव और प्रदर्शनी का आयोजन यूपी पर्यटन के साथ एक एनजीओ कर रहा है।

आठ दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव में आजमगढ़ के मुबारकपुर की साड़ियां, निजामाबाद की पाटरी और हरिहरपुर के संगीत का अनोखा आयोजन किया गया है। प्रदेश के ऐतिहासिक-संास्कृृतिक और शिल्प के प्रदर्शन का यह अनोखा आयोजन है। इससे पूर्व आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन दिल्ली में 2013 में किया जा चुका है। उसी तर्ज पर यहां इसे आयोजित किया गया है। इस महोत्सव के शुरु के तीन दिनों में हरिहरपुर के शास्त्रीय संगीत का आयोजन प्रत्येक शाम को किया गया है।
प्रदेश के सांस्कृृतिक पर्यटन के क्षेत्र में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके आयोजन पर प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक श्री अमृृत अभिजात ने कहा कि यूपी पर्यटन प्रदेश के पर्यटन को और अधिक सार्थक रूप में विश्व पर्यटन मानचित्र पर प्रस्तुत करने के प्रयास में काफी हद तक सफल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई एसोचैम की रिपोर्ट इसका जीता जागता प्रमाण है जिसमें आकलन किया गया है कि 2017 में यूपी में करीब 28 लाख विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद है। उनके अनुसार इस वर्ष भी पिछले वर्ष के मुकाबले 15 फीसदी अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
आजमगढ़ महोत्सव के बारे में उन्होंने कहा कि इस तरह से यूपी के पूर्वांचल की सांस्कृृतिक धरोहरों और विरासत को और अधिक करीब से देखने का अवसर मिलेगा। श्री अभिजात ने कहा कि इसी प्रकार के और महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा ताकि उस इलाके के हस्तकला के नमूनों को प्रदेश के लोग देख-परख सकें। साथ ही क्षेत्रीय संास्कृृतिक परम्पराओं को करीब से देखने समझने का मौका भी इस प्रकार के आयोजनों से मिलेगा।

Related posts

6 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More