देहरादून: राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘विजयदशमी/दशहरा’’ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि ‘‘ विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हमें याद कराता है कि सत्य की हमेशा विजय होती है।’’
उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाई-चारे और सौहार्द के साथ मिलजुल कर यह पर्व मानने का आह्वान किया है।
