लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई पर बधाई देते हुए कहा है कि इसका उददेश्य मजदूराें को मुख्य धारा में बनाए रखना और उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। भारत के संविधान में श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा देने का भी प्रावधान हुआ।
श्री यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में वर्तमान सत्तासीन दल की नीतियां श्रम-उन्मुख न होकर नियोक्ताओं के पक्ष में बन रही हैं। इससे श्रमिकों का शोषण बढ़ा है। आज के दिन हमंे श्रम विरोधी शक्तियों को पराजित करने का संकल्प लेना चाहिए।