25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए: मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी

समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए: मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक को बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री राजेंद्र चौधरी ने सम्बोधित किया। बैठक में सदस्य विधान परिषद श्री एस.आर.एस. यादव एवं श्री अरविन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे।

     अपने सम्बोधन में श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नौजवान कार्यकर्ता ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के सच्चे प्रतिनिधि है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और ईमानदारी की वजह से समाजवादी पार्टी के प्रति समाज के कमजोर वर्गों का भरोसा मजबूत होता है।

     उन्होंने कहा कि आज देश में जो समस्यायें और चुनौतियां बढ़ रही हैं उनके समाधान का रास्ता सि समाजवादी विचारधारा के पास ही है। जेपी-लोहिया के समाजवादी रीति-नीति पर चलने का काम एक मात्र राजनैतिक दल समाजवादी पार्टी ही कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सामाजिक समरसता एवं विकास के एजेण्डे को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में नौजवानों को जनता के बीच जाकर श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में किए गये कार्याें का प्रचार प्रसार करना चाहिये साथ ही उन्हें समाजवादी पार्टी से जोड़ने की दिशा में ईमानदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए।

      बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अलोकतांत्रिक ताकतें लोकतंत्र के लिए चुनौती बन गई हैं। लोकतंत्र पर भींड़तंत्र हमलावर है। ऐसे में समाजवादी नौजवानों की जिम्मेदारी है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने एवं पूंजीवादी, अवसरवादी तथा साम्प्रदायिक राजनीति के विरूद्ध अभियान छेड़े। केन्द्र एवं राज्यों की भाजपा सरकारों की आर्थिक नीतियों के कारण बेकारी एवं गरीबी में वृद्धि हो रही है। नौजवानों के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के आंदोलन को शक्तिषाली बनाने के लिए नौजवानों को अपनी ऐतिहासिक भूमिका का निर्वहन के लिये आगे आना चाहिए। रचनात्मक एवं सार्थक भूमिका में शामिल करने में विश्वविद्यालयों के साथ ग्रामीण नौजवानों को जोड़ते हुए समाजवादी विचारधारा के आंदोलन की परम्परा को श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विस्तार प्रदान करने का कार्य युवाओं के ऊपर है।

       बैठक की शुरूआत में ही समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव के प्रति पूरे देश के नौजवान आकर्षित होकर समाजवादी पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान के तहत भारी संख्या में नौजवान लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में मुख्य एजेंडे के तहत बिन्दुवार चर्चा किया। जिसमें सदस्यता अभियान की प्रगति, राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां शामिल थी।

       बैठक का संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्व श्री अनुराग यादव एवं साश्वत जोशी, सुश्री प्रीति चैबे, महेश यादव, मो0 हारून, जितेंद्र यादव, मो0 फैसल, बिन्दे्रश धोबी, शुभम मिश्रा, राजन शुक्ला, मंजीत सिंह दुआ, तारिक माजिद, शिवमूर्ति सिंह राणा, समर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More