नई दिल्ली: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने आज यह घोषणा की कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2017 ग्रांड फिनाले देश भर के 26 विभिन्न नोडल केंद्रों में एक साथ 1 और 2 अप्रैल, 2017 को होगा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय इस आयोजन का ‘प्रमुख साझेदार’ है। उल्लेखनीय है कि मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में 9 नवंबर, 2016 को इसका उद्घाटन किया था।
इंडिया हैकथॉन 2017 छात्रों में रचनात्मकता और विशेषज्ञता का विकास करने का प्रयास है। इसके साथ ही ‘स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया’ अभियान, शासन और जीवन स्तर में सुधार, आदि भी इसमें शामिल हैं।
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से संबंधित विवरण इस प्रकार है:
प्रस्तावितसमस्याविवरण | प्राप्त विचार | ग्रांड फिनाले केलिए चुनी गई टीमें | ग्रांड फिनाले मेंभाग ले रहे युवाओंकी संख्या | ग्रांड फिनाले केलिए नोडल केंद्र | |
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय | 28 | 136 | 29 | 232 | चंडीगढ़ |
कुल आयोजन | 598 | 7531 | 1266 | 10000+ |
उल्लेखनीय है कि हैकथॉन एक ऐसा मंच है जहां छात्र नए विचारों का सृजन करते हैं और संबंधित समस्याओं को अन्य लोगों के साथ साझा करते हैं। हैकथॉन में समय-सीमा निर्धारित होती है, जिसके अंदर प्रतिभागियों को अपनी वैचारिक अवधारणा और उसको कारगर बनाने के तरीकों को पेश करना होता है।
हैकथॉन की अवधारणा भारत में बिल्कुल नई है, जिसके मद्देनजर एआईसीटीई ने देश भर में 26 जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया था ताकि छात्रों को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2017 के बारे में अवगत कराया जा सके। 29 सरकारी विभागों ने 598 समस्याओं के संबंध में 7531 विचार जमा किए थे, जिनमें से 1 और 2 अप्रैल, 2017 को होने वाले ग्रांड फिनाले के लिए 1266 विचारों को स्वीकार किया गया है। पहली बार, 10,000 से अधिक छात्र (छह छात्र और दो सलाहकार प्रति दल) देश के लिए उत्पाद विकसित करने में बिना रूके 36 घंटों तक काम करेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2017 को सफल बनाने के लिए कई ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र चलाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि 30,000 से अधिक छात्रों को इसके लिए प्रशिक्षित कर लिया जाएगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे और उन्हें नैस्कॉम के 10,000 स्टार्ट-अप कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
3 comments