26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सड़क दुर्घटना में मृत्यु और 25 से ज्यादा लोगों के घायल हो जाने पर गहरा शोक एवं दुःख प्रकट करते हुए: नरेश उत्तम पटेल

सड़क दुर्घटना में मृत्यु और 25 से ज्यादा लोगों के घायल हो जाने पर गहरा शोक एवं दुःख प्रकट करते हुए: नरेश उत्तम पटेल
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने आगरा से सगाई कर लौट रहे 15 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु और 25 से ज्यादा लोगों के घायल हो जाने पर गहरा शोक एवं दुःख प्रकट करते हुए मृतक आश्रितों को 10-10 लाख तथा घायलों को 2-2 लाख रूपए की राहत राशि दिए जाने की मांग की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

श्री पटेल ने कहा है कि जलेसर (एटा) में रेलिंग विहीन पुलिया से नाले में कैंटर के गिरने की घटना दिल दहलाने वाली हैं समाजवादी पार्टी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कोष से दी गई सहायता अपर्याप्त है। दुर्घटना स्थल पर रेलिंग का शीघ्र निर्माण हो तथा मृतक आश्रितों को 2-2 लाख की जगह 10-10 लाख तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपए की जगह 2-2 लाख राहत राशि दी जानी चाहिए।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More