हर नए साल की शुरुआत के साथ नए आईपीएल सीजन की भी चर्चा शुरू हो जाती है। ठीक वैसा ही इस साल भी हो रहा है। इस साल भी पहले महीने से ही क्रिकेट प्रेमियों में आईपीएल को लेकर चर्चा हो रही है। आईपीएल का रिटेंशन खत्म होने के बाद अब बारी है निलामी की जोकि 26-27 जनवरी को होगी। इस निलामी में सबको उम्मीद है कि उनके शहर के खिलाड़ी उनके शहर से खेलने के लिए वापस आ सकते हैं। इनमें दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, पहला गौतम गंभीर और दूसरा युवराज सिंह। इन दोनों को इनकी पिछली टीम ने रिटेन नहीं किया है इसलिए अब दिल्ली वालों को उम्मीद है कि गौतम गंभीर उनकी टीम और युवराज सिंह पंजाब की टीम में वापस आ सकते हैं।
विराट कोहली

इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि आईपीएल के पिछले 10 सीजन में ऐसे कौन से प्लेयर हैं जो अपने शहर के लिए एक बार भी नहीं खेले हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का है। विराट कोहली ने काफी लंंबे समय से आरसीबी के लिए ही खेल रहे हैं।
हालांकि वो दिल्ली के हैं लेकिन दिल्ली के लिए वो आज तक कभी खेले नहीं हैं। आरसीबी के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने काफी मैच अपनी टीम को जीताए हैं। लेकिन अभी भी दिल्ली के क्रिकेट फैन्स चाहते हैं कि उनके शहर का कोहली दिल्ली के लिए ही खेले।
हरभजन सिंह

इस लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी का नाम हरभजन सिंह हैं। पंजाब के इस पुत्तर ने आजतक कभी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए नहीं खेला है। हरभजन सिंह काफी लंबे समय से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए भारत के इस घातक स्पिन गेंदबाज ने कप्तानी भी की है।
आईपीएल के पहले सीजन से लेकर 10वें सीजन तक कभी भी हरभजन अपने शहर पंजाब के लिए नहीं खेले हैं। हालांकि इस बार मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है, लेकिन हम तो उम्मीद कर सकते हैं कि शायद इस बार की निलामी में पंजाब की टीम उन्हें अपने टीम में ले लें।
अंबाती रायडू

अपने शहर से ना खेलने वालों में तीसरा नाम हैदराबाद के अंबाती रायडू का है। रायडू साल 2010 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे है। वो हैदराबाद से हैं लेकिन वो कभी हैदराबाद से खेले नहीं है। मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने साल 2013, 2015 और 2017 में कई बार मैच जीताने वाली पारियां खेली हैं। इस बार उन्हें मुंबई ने रिटेन तो नहीं किया है लेकिन अगर वो इस सीजन में भी मुंबई से खेलते हैं तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी।
केदार जाधव

इस लिस्ट में चौथा नाम केदार जाधव का है जिन्हें आजकल आईपीएल में पॉकेट साइज डायनमो कहा जाता है। महाराष्ट्र के केदार जाधव 2010 में दिल्ली के लिए खेले थे, उसके बाद वो कोच्चि टस्कर्स केरला के लिए 2011 में खेले और फिर 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स के टीम में वापस आए।
इसके बाद साल 2016 औऱ 2017 में वो आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। जाधव का होम टाउन पुणे है लेकिन वो ना पुणे वॉरियर्स के लिए खेले हैं और ना ही राइजिंग पुणे सुपरजेंट्स के लिए खेले हैं। हालांकि उनका राज्य महाराष्ट्र है और वहां की राजधानी मुंबई है लेकिन वो मुंबई के लिए भी आजतक कभी नहीं खेले हैं।
दिनेश कार्तिक

इस लिस्ट में पांचवा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का है। कार्तिक तमिलनाडु के एक बेहद ही क्लास बैट्समैन है लेकिन वो कभी भी चेन्नई सुपरकिंग्स की पीली जर्सी में खेलते हुए नहीं दिखे हैं। कार्तिक दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात लॉयंस के लिए खेले हैं लेकिन कभी भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए नहीं खेले हैं।
SPORTZWIKI