सहारनपुर: दिनांक 24.11.2016 को सुबह लगभग 05.00 बजे थाना कोतवाली, क्राईम ब्रांच एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पाल नगर नुमाईश कैम्प से पुलिस कस्टडी से फरार 12 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त सन्नी उर्फ चिडा पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी न्यू गोपाल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी उर्फ चिडा थाना कोतवाली नगर सहारनपुर के मु0अ0सं0 169/14 धारा 302 भंादवि में जिला कारागार, सहारनपुर में निरूद्व था। लगातार अपराधिक गतिविधियों के कारण सहारनपुर जेल से आगरा सैन्ट्रल जेल स्थान्तरित किया गया था। दिनांक 12.07.2016 को आगरा सैन्ट्रल जेल से सहारनपुर मा0न्यायालय में एक हत्या के अभियोग में पेशी के बाद वापस जाते समय जनपद मेरठ के थाना पलवपुरम क्षेत्र से होटल पर चाय पीने के बहाने रूक कर आगरापुलिस के अभिरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गया था। अभियुक्त सन्नी उर्फ चिडा थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद सहारनपुर, मेरठ के विभिन्न थानों पर हत्या, लूट, डकैती, शस्त्र अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 30 अभियोग पंजीकृत हैं तथा थाना पलवपुरम जनपद मेरठ के मु0अ0सं0 175/16 धारा 223/224 भंादवि वांछित चल रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा 12 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सन्नी उर्फ चिडा निवासी न्यू गोपाल नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद सहारनपुर
