नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा परिगणित/प्रकाशित भारतीय बास्केट के कच्चे तेल का अंतर्राष्ट्रीय मूल्य 15.12.2016 को 52.04 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रहा। यह मूल्य पिछले प्रकाशन दिवस 14.12.2016 के मूल्य 53.11 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 15 दिसम्बर, 2016 को घटकर 3528.00 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 14 दिसम्बर, 2016 को यह 3588.29 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 15 दिसंबर, 2016 को कमजोर होकर 67.80 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 14 दिसंबर, 2016 को यह 67.56 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस बारे में विस्तृत विवरण नीचे तालिका में दर्शाया गया हैः
विवरण | यूनिट | 15 दिसम्बर, 2016 को मूल्य (पिछले कारोबारी दिन यानी 13.12.2016 का मूल्य ) | 16.12.2016 के पखवाड़े के लिए मूल्य
(नवम्बर 29, 2016 से नवम्बर 13 दिसम्बर, 2016) |
कच्चा तेल(भारतीय बास्केट) | (डॉलर/बैरल) | 52.04 (53.11) | 50.85 |
(रुपये/बैरल | 3528.00 (3588.29) | 3460.34 | |
विनिमय दर | (रुपये/डॉलर) | 67.80 (67.56) | 68.05 |