लखनऊः हज 2018 की प्रतीक्षा सूची से प्रदेश के 439 हज यात्रियों (क्रमांक 1167-1604 तक) का चयन हो गया है। हज कमेटी आॅफ इण्डिया द्वारा यह चयन निरस्तीकरण के फलस्वरूप अन्य राज्यों से उपलब्ध हुई रिक्तियों के स्थान पर किया गया है। इससे पूर्व प्रतीक्षा सूची के क्रमांक संख्या 01 से 1166 तक के यात्रियों का चयन गत 04 अप्रैल को किया जा चुका है।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इन चयनित हज यात्रियों द्वारा प्रति व्यक्ति 81 हजार रुपये की अग्रिम धनराशि भारतीय स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की कोर बैंकिंग शाखा में हज कमेटी आॅफ इण्डिया के खाता संख्या 32175020010 FEE TYPE-25 में अथवा यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया की कोर बैंकिंग शाखा में हज धनराशि खाता संख्या 318702010406009 में जमा करनी होगी। चयनित हज यात्री यह धनराशि हज कमेटी आॅफ इण्डिया के वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर भी आॅनलाइन जमा कर सकते हैं। अग्रिम धनराशि जमा करने के बाद चयनित हज यात्रियों को अपनी एक रंगीन फोटो को संलग्न कर अपना इण्टरनेशनल पासपोर्ट, जमा की गयी धनराशि की पे-इन स्लिप तथा मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र आगामी 23 अप्रैल तक लखनऊ में 10.।, विधानसभा मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय में जमा करना होगा।