मुंबई: श्रीदेवी की अस्थियां जल्द ही रामेश्वरम में विसर्जित किया जायेगा। शुक्रवार को उनकी अस्थियों को चेन्नई लाया गया। उनकी अस्थोयों को आज रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित किया जायेगा। आपको बता दें उनकी अस्थियों को यहाँ लेकर बोने कपूर पहुंचे। उनके साथ अर्जुन कपूर नहीं थे।
श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा थी जिन्होंने चार साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। इंडस्ट्री में उन्होंने लगभग 50 साल तक राज़ किया और 300 फिल्में की। श्रीदेवी ने ऐसे अचानक सभी को अलविदा कहा है कि अभी भी लोग हैरान है। अचानक 24 फ़रवरी को शनिवार देर रात उनके जाने की खबर आई तो पहले किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। हालाँकि उनके परिवारवालों ने इस बात की पुष्टि कर दी है। हाल में ही श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पूरे परिवार के साथ गयी हुई थी। सभी परिवार वाले लौट आये लेकिन श्रीदेवी ने वहां पर कुछ दिन और रुकने का फैसला किया। इसके बाद उनकी मौत की खबर शनिवार देर रात को आई।
आपको बता दें श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। कल उनका अंतिम संस्कार किया गया जहाँ पर बॉलीवुड से लेकर फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ था। सभी ने भीगी पलकों से श्रीदेवी को आखिरी विदाई दी।
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई छोटे से बड़े स्टार्स शोक सभा में शरीक हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां ऐश्वर्या राय बच्चन, हेमा मालिनी, ईशा देओल, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, तब्बू, सलमान खान, शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन अजय देवगन, काजोल, कैटरीना कैफ, सुभाष घई, अरबाज खान, ट्विंकल खन्ना, आदित्य पंचोली, विवेक ओबेरॉय, स्वरा भास्कर, सरोज खान, नील नितिन मुकेश, जया बच्चन, रेखा, जयप्रदा, प्रेम चोपड़ा, अनुपम खेर, प्रकाश राज, फरदीन खान, शाकिब सलीम, आथिया शेट्टी, श्वेता नंदा, करिश्मा कपूर, अब्बास-मस्तान, जैकी भगनानी सहित कई सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हवा-हवाई गर्ल श्रीदेवी हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी।