बुलंदशहर. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने सनसाइन वेजीटेबल प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया। इसके बाद कार्यक्रम में छात्र-छत्राओं को लैपटॉप, सपा पेंशन योजना के लाभार्थियों को चेक और गरीबों को साइकिल बांटी गई। इस दौरान सीएम अखिलेश ने केंद्र सरकार पर प्रदेश की
योजनाओं के लिए मदद नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जेब भर रही है, यूपी के विकास के लिए धनराशि नहीं खर्च कर रही है।
सीएम अखिलेश ने 515 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे और सपा पेंशन योजना के दो हजार पात्रों को चेक वितरित किए। इसके अलावा दो सौ गरीबों को साइकिल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जेब भर रही है, यूपी के विकास के लिए धनराशि नहीं खर्च कर रही है। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम विश्व स्तर पर कम हुए हैं, लेकिन भारत की जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा।
9 comments