Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आयकर विभाग के प्रिंसीपल कमिश्नर श्री एम.के.सिंघानिया के सम्मान में विदाई कार्यक्रम

उत्तराखंड
देहरादून: आई.सी.ए.आई. (प्देजपजनजम व िब्ींतजमतमक ।बबवनदजंदजे व िप्दकपं) के देहरादून शाखा के भवन परिसर, 15 सुभाष रोड़, में विगत दिवस एक विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आयकर विभाग के प्रिंसीपल कमिश्नर श्री एम.के.सिंघानिया के सम्मान में यह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर आयकर विभाग में नवनियुक्त प्रिंसीपल कमिश्नर श्री अभय तायल सहित अन्य नव नियुक्त अधिकारियों का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत देहरादून शाखा के अध्यक्ष सी.ए. नवीन गुप्ता द्वारा की गई।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए आयुक्त आयकर (अपील) संजय अवस्थी ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि देहरादून में चार्टेड एकाउंटेंटस ने अपने सिद्धांतों और कार्यप्रणाली को उच्च मानक के अनुसार बनाये रखा है।
नवनियुक्त प्रिंसीपल कमिश्नर अभय तायल ने कहा कि देहरादून का शांत वातावरण और यहां के लोग उन्हें काफी पसंद आये है। आज जिस प्रकार से आई.सी.ए.आई. के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया है, वह सराहनीय है।
देहरादून आयकर कार्यालय से स्थानांतरित हुए प्रिंसीपल कमिश्नर श्री एम.के.सिंघानिया ने कहा कि उन्होंने देहरादून में जो पल बिताये है, वह यादगार रहेंगे। देहरादून शहर और यहां के लोग सदैव मेरी स्मृति में रहेगे। उन्होंने कहा कि आई.सी.ए.आई. के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला है। आई.सी.ए.आई. के सदस्यों द्वारा समय-समय पर की जाने वाली गतिविधियां सराहनीय है।
इस अवसर पर काफी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारीगण, आई.सी.ए.आई. के देहरादून शाखा के अध्यक्ष सी.ए.नवीन गुप्ता, सी.ए. संजय गुप्ता, सी.ए.रवि माहेश्वरी, सी.ए. संजीव गोयल, सी.ए. परिमल पटेट, प्रवीण गोयल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More