29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

घर मे सो रही दो बच्चो की मां के साथ युवक ने किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती पांच मई की रात घर के भीतर अपने दो बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार किया था। आज छह दिन बाद यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति रोजी रोटी के चक्कर में दिल्ली रहता है। वह अपने नौ वर्षीय पुत्र और छह वर्षीय पुत्री के साथ गांव मे रहती है। आरोप है कि शनिवार की रात पड़ोसी युवक छत के सहारे घर में उतर गया। उसे जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया।

जाते जाते धमकी भी देकर गया कि अगर किसी को बताने पर पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। इसी डर से अभी तक किसी को नहीं बता पायी थी। पुलिस की माने तो तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी। UPUK live

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More