29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ग्राम प्रधान की हत्या, विधायक पर हत्या की साजिश का अभियोग पंजीकृत

उत्तर प्रदेश
गोरखपुर: थाना चैरीचैरा पर श्री बृज किशोर यादव निवासी महदेवा जंगल थाना चैरीचैरा जनपद गोरखपुर ने सूचना दी कि 20 दिन पूर्व श्री जय प्रकाश निषाद विधायक चैरीचैरा गोरखपुर 07 लोगों के साथ उसके घर पर आये थे और कहा था कि तुम्हारा लड़का मनोज बहुत बड़ा नेता बन रहा उसे समझा दो वरना उसकी हत्या भी करवा सकता हॅू।

दिनांक 27-08-2015 को रात्रि करीब 1140 बजे दुर्गेश चैधरी, कामेन्द्र, कृष्णा चैधरी निवासी महदेवा जंगल, रवी निषाद निवासी राघवपुर थाना चैरीचैरा, विवेक यादव निवासी ग्राम जंगल रसूलपुर थाना झगहा व एक अज्ञात बदमाश तीन मोटर साइकिलों से उनके घर पर आये गाली देते हुए उनके पुत्र मनोज को गोली मारकर घायल कर दिये। जिसको उपचार हेतु बी0आर0डी0 मेडिकल कालेज ले जाया गया जहाॅ पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के मुख्य साजिशकर्ता विधायक चैरीचैरा श्री जय प्रकाश निषाद हैं। उल्लेखनीय है कि मृतक मनोज यादव वर्तमान में ग्राम राघवपुर का प्रधान था। इस सूचना पर थाना चैरीचैरा पर मु0अ0सं0 319/15 धारा 147/148/149/302/452/120बी भादवि बनाम दुर्गेश चैधरी आदि 06 अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
दिनांक 28-08-2015 को थाना चैरीचैरा पुलिस द्वारा नामित अभियुक्त दुर्गेश चैधरी एवं विवेक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More