रिक्रिएटेड गानों का दौर चल रहा है ऐसे में चारो ओर पुराने गानों के नए वर्जन छाए हुए हैं। रिलीज होने वाली फिल्म में एक गाना तो रिक्रिएटेड वर्जन में मिल ही जाता है। अब एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा सुपरहिट ओल्ड सॉन्ग को रिक्रिएट करेंगी। जी हां माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल’ में। इस फिल्म 70 के दशक के हेलेन के सुपरहिट गाने ‘मुंगड़ा’ को रिक्रिएट किया जाएगा। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अजय देवगन भी थिरकते दिखाई दे सकते है।
ये गाना साल 1971 मेंं आई फिल्म ‘इनकार’ का सुपरहिट नंबर पर था जिसमें हेलेन के डांस ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। हेलेन के बेजोड़ डांस की मिसाल देता ये गाना उस दौर में तो सुपरहिट रहा ही था, लेकिन इसके बाद कई दशकों तक इस गाने ने लोगों के दिलों पर राज किया था। गाने में हेलन का दमदार डांस है। जिसे आज भी देखा जा सकता है। अब सोनाक्षी इस गाने को रिक्रिएट करेंगी। वैसे, हेलेन का ये पहला गाना नहीं है जिसे पर सोनाक्षी सिन्हा रिक्रिएट करने वाली है। इससे पहले वो अपनी फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में भी हेलेन के ही एक गाने के रिक्रिएटेड वर्जन में नजर आ चुकी है। ये गाना ‘चिन चिन चू’ है।
गाने का थीम बेहद कॉमेडी वाला है और इसे सोनाक्षी ने बहुत अच्छे से निभाया है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। जबकि ये दूसरा गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल’ में दिखाया जाने वाला है। इस गाने की शूटिंग 26 अगस्त से शुरू होनी है। इस गाने को फिल्ममेकर फिल्म के अंत में दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि ‘टोटल धमाल’ के निर्देशक इंद्र कुमार हैं।
आइटम सॉंग रीमेक की बात करें तो चिन चिन चू को काफी सुर्खियां मिली थीं। वहीं दिलबर-दिलबर भी अभी तक लोगों की पसंद बना हुआ है। इसके अलावा बात करें सोनाक्षी सिन्हा की तो फिल्म हैप्पी भाग जाएगी के रीमेक में दिखाई देंगी। सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। आनंद एल राय के येलो कलर प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इश मज़ेदार सीक्वल को 24 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा।