रूद्रपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी शुक्रवार को दिल्ली से जनपद अल्मोड़ा जाने हेतु हवाई मार्ग से पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर
श्रीमती सोनिया गांधी का प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्रीमती सोनिया गांधी ने अल्मोड़ा प्रस्थान करने सेे पूर्व पंतनगर में अल्प विश्राम किया। उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा उनकोे प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यो एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यो की जानकारियां दी गई। इस अवसर पर प्रदेश के खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अम्बिका सोनी, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस प्रेमलता सिंह, पुष्कर राज जैन, हरीश बाबरा आदि उपस्थित थे।