मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अमेरिका के टॉक शो में नजर आ सकते हैं। शाहरूख खान दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। उनकी फिल्मों को विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान लोकप्रिय अमेरिकी टेलिविजन होस्ट और कमीडियन डेविड लेटरमैन के शो में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डेविट लेटरमैन का शो अमेरिका के लेट नाइट शो में बहुत लोकप्रिय है। डेविड लेटरमैन ने 1982 में ‘लेट नाइट विद डेविड लेटरमैन और ‘लेट शो विद डेविड लेटनमैन से शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 6000 से अधिक एपिसोड शो को एकसाथ होस्ट किया है। डेविड लेटरमैन ने स्टीफन कोलबर्ट, जिमी फॉलन, जिमी किमेल, न ओलिवर जैसे कई लोकप्रिय शो को होस्ट किया है। शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल्स में थीं।