नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक जताया है। अपने शोक संदेश में श्री एम. हामिद अंसारी ने
मुफ्ती सईद को एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और ऐसा लोकप्रिय नेता बताया जिन्होंने राज्य की प्रगति और कल्याण के लिए अमूल्य योगदान दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मुफ्ती सईद आम सहमति बनाने वाले नेता थे और राष्ट्रहित को हमेशा अन्य सभी विचारों से पहले रखते थे।
उपराष्ट्रपति के संदेश का पाठ इस प्रकार है:
‘मुझे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख पहुंचा है।
वह एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और एक लोकप्रिय नेता थे। मुफ्ती सईद ने जम्मू-कश्मीर राज्य की प्रगति और कल्याण के लिए अमूल्य योगदान दिया। वह आम सहमति बनाने वाले नेता थे और उन्होंने राष्ट्रहित को हमेशा अन्य सभी विचारों से पहले रखा। उनका निधन भारत के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ है और मैं देश के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’