देहरादून 25 फरवरी, 2015, प्रदेश के अर्द्ध सैनिक एवं कल्याण परिषद मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सुरेन्द्र सिंह नेगी ने आज विधान सभा स्थित सभागार में अर्द्ध सैनिक कल्याण परिषद की बैठक की अध्यक्ष्ता की।
बैठक में उन्होंने पूर्व पैरामिलिट्री फोर्स कल्याण संगठन उत्तराखण्ड से जुड़े पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा प्रदेश के अर्द्ध सैनिक बलों को भी सैनिक कल्याण की तर्ज पर एक स्वतंत्र बाडी बनाने की है। जिससे प्रदेश की सरकार उन्हें भी वे ही सुविधाएं मुहैया करायी जा सकेगी, जो प्रदेश के पूर्व सैनिकों को मुहैया करवा रही है।
बैठक में उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स कल्याण संगठन के पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि अर्द्ध सैनिक बलों के रिटायर्ड व्यक्तियों के लिए भी एक स्वतंत्र बाडी बने। सरकार की मंशा है कि इसका एक प्रारूप बन जाये इसके लिए कुमाऊॅं मण्डल के अल्मोड़ा एवं गढवाल मण्डल के कोटद्वार में कल्याण परिषद के कार्यालय बनाये जायें तथा इसका मुख्यालय देहरादून में खोला जाय। उन्होंने इसके लिए अगले वित्तिय वर्ष में वित्तिय व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने अभी वर्तमान में माह मार्च से दो कार्यालय एक कुमायूं तथा एक गढ़वाल में खोलने हेतु कल्याण संगठन से जुड़े अधिकारियों से कहा कि कल्याण संगठन का सिस्टम अस्तित्व में आना चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए भी संगठन के पदाधिकारियों से कहा। ताकि मजबूत संगठन केन्द्र से अपनी बात मजबूती से रख सके।
उन्होंने बैठक में कहा कि अर्द्ध सैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों के लिए एक अच्छा प्लेट फार्म बनाने की दिशा में उन्होंने अपर सचिव सैनिक कल्याण को निर्देश दिये कि 1 माह के अन्दर कुमायूॅं एवं गढवाल तथा मुख्यालय हेतु एक ढाॅचा तैयार करें। जो नियमानुसार ठीक हो। इसके लिए उन्होंने निदेशक सैनिक कल्याण को भी अपर सचिव सैनिक कल्याण से तालमेल रखते हुए ढाॅंचा बनाने में मदद करने के निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने कहा कि कल्याण संगठन अभी मार्च से कार्यालय संचालन करें। इसके लिये मुख्यमंत्री से वार्ता कर विवेकाधीन कोष से 1 करोड़ रू0 दिलाया जायेगा। संगठन अभी दो कार्यालय भवन एवं फर्नीचर तथा स्टेशनरी आदि खर्च करें जिसके लिए अभी कल्याण संगठन सिमित संसाधनों से कार्यालय को चलाने, अद्ध्र्र सैनिक बलों हेतु ढाॅंचा एवं नियम बनने पर विविवत इसका वहन सरकार द्वारा कराया जायेगा। अभी सरकार से इसको लिंक अप किया जा रहा है।
बैठक में प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण उत्तराखण्ड शासन ओम प्रकाश, अपर सचिव सैनिक कल्याण प्रदीप सिंह रावत, निदेशक सैनिक कल्याण ए.एन.बहुगुणा, प्रदेश महासचिव कल्याण संगठन रूप सिंह विष्ट, प्रदेश अध्यक्ष कल्याण संगठन जे.सी.जोशी, रिटायर्ड डिप्टी कम्माडे़न्ड ए.स.बिष्ट, रिटायर्ड डी.ई.जी वी.एस.नेगी, रिटायर्ड बी.एस.एफ. सैकण्ड इन कमान सी.एस.मर्तोलिया आदि मौजूद थे।
3 comments