देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई फसल के उपलक्ष में मनाये जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए उल्लास का अवसर होता है तथा यह पर्व हम सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।
