Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आर्थिक विकास, शासन और सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेना महत्वपूर्ण है: डॉ. मंडाविया

देश-विदेश

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने चंडीगढ़ का दौरा किया तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रमुख संस्थानों की समीक्षा की। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने श्रम ब्यूरो तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मॉडल अस्पताल, चंडीगढ़ का दौरा किया, वहां चल रही पहलों का मूल्यांकन किया तथा हितधारकों से बातचीत की।

श्रम मंत्री को श्रम ब्यूरो द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। उन्हें मूल्य सूचकांक, श्रम सांख्यिकी और सर्वेक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों के उद्देश्यों और स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001N1KP.jpg

श्रमिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए डॉ. मंडाविया ने आर्थिक विकास, शासन और सेवा वितरण को बढ़ाने में डेटा-संचालित निर्णय लेने की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H493.jpg

केंद्रीय मंत्री ने श्रम ब्यूरो में पंजाब और हिमाचल प्रदेश जोन के अंतर्गत ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रदर्शन और पहलों की भी समीक्षा की। श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आईटी प्रणाली में सुधार लगातार ईपीएफओ के कार्य प्रणाली में बदलाव ला रहे हैं।

बाद में, केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ में ईएसआईसी मॉडल अस्पताल का दौरा किया और ओपीडी पंजीकरण काउंटर, फार्मेसी, प्रयोगशाला, रेडियोलॉजी यूनिट, हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), ओपीडी और आकस्मिक विभाग सहित अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038XVE.jpg

अपने दौरे के दौरान, डॉ. मंडाविया ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004D77D.jpg

अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में एक पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री को अस्पताल के संचालन, उद्देश्यों और दृष्टिकोण के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन भी कराया गया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More