देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्ष में पेंशन प्राप्त करने वालों की संख्या को 1.84 लाख से बढ़ाकर सात लाख तक पहुंचा दी। महिला सशक्तीकरण के लिए अक्टूबर तक महिला स्वयं सहायता समूहों के खातों में पांच-पांच हजार जमा कर दिए जाएंगे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को कोई भी काम शुरू करने के लिए 20 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर पूजा अर्चना की। साथ ही, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की सचिव अनुपमा रावत, कमलेश रमन, मधु सेमवाल, साई बानो आदि मौजूद थे।
Kavinder Payal
Beuro Chief