लखनऊ: उत्तर प्रदेश निर्भया कांड पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज डॉटर’ पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव ने कड़ी आलोचना की है। अर्पणा ने सोमवार को कहा कि बीबीसी ने इस डॉक्यूमेंट्री को बनाकर भारत का ‘रेप’ किया है।
लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में मुलायम की बहू ने कहा, ‘जो बीबीसी कर रहा है उससे हमारे देश का पूरी तरह से रेप हो रहा है।, यहां कि संस्कृति और सभ्यता का भी बलात्कार हो रहा है।’
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के विरोध में स्वयंसेवी संस्था ‘हर्ष’ ने सोमवार को गोमतीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। अपर्णा ‘हर्ष’ की ब्रांड एंबेस्डर हैं। अर्पणा ने कहा कि प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान बीबीसी ने गैर जिम्मेदराना हरकत की है।
उन्होंने कहा कि बीबीसी की इस हरकत से भारत की छवि को नुकसान हुआ है। हालांकि उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री को नहीं देखा है, सिर्फ इसकी समीक्षा के आधार पर ही बयान दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री से भारत के पर्यटन को भी काफी नुकसान होगा।