नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी)द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 01 नवंबर, 2016 को 45.78 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 31 अक्टूबर, 2016 को 47.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 01 नवंबर, 2016 को घटकर 3054.36 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 31 अक्टूबर, 2016 को यह 3159.50 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 01 नवंबर, 2016 को मजबूत होकर 66.71 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 31 अक्टूबर, 2016 को यह 66.86 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
विवरण | इकाई | 01 नवंबर, 2016 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 31.10.2016) | 01–11–2016 के लिए मूल्य निर्धारण पखवाड़ा
(13 अक्टूबर, 2016 से लेकर 26 अक्टूबर, 2016 तक)
|
कच्चा तेल (भारतीय बास्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 45.78 (47.26) | 49.53 |
(रुपये प्रति बैरल) | 3054.36 (3159.50) | 3309.10 | |
विनिमय दर | (रुपये प्रति डॉलर) | 66.71 (66.86) | 66.81 |
कच्चे तेल की दैनिक कीमत – 02.11.2016
6 comments