नई दिल्ली: 15 नवंबर, 2016 से 24 मार्च, 2017 तक ओमान में एक “भारत महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में भारतीय संस्कृति की विविध विधाएं प्रस्तुत की जाएंगी जिनमें शास्त्रीय और लोक नृत्य, संगीत, भारतीय व्यंजन और इस्लामी चित्रकला पर शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के कलाकार लोक नृत्य प्रस्तुत करने के साथ-साथ लोकगीत भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम ओमान के चार शहरों मस्कट, सुर, सोहर और सलालाह में आयोजित किए जाएंगे। निम्नलिखित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे:
- 15 से 19 नवंबर तक श्री जयदीप पाटिल के नेतृत्व में हरीताल डांस ग्रुप द्वारा आठ सदस्यीय शास्त्रीय नृत्य पेश किया जाएगा।
- 21 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर, 2016 तक रामपुर रजा लाइब्रेरी द्वारा इस्लामी चित्रकला की का प्रदर्शन किया जाएगा।
- 24 से 29 जनवरी, 2017 तक डॉ सोमा घोष के नेतृत्व एक आठ सदस्यीय समूह द्वारा सूफियाना गायन संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।
- 10-14 फरवरी, 2017 तक उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला का पंद्रह सदस्यीय जम्मू-कश्मीर नृत्य और संगीत समूह अपनी प्रस्तुति देगा।
- भारतीय पर्यटन विकास निगम, पर्यटन मंत्रालय द्वारा 15 से 19 मार्च, 2017 तक तक खाद्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
- मार्च, 2017 में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान/ वस्त्र मंत्रालय द्वारा फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।