मथुरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने गुरूवार को मथुरा के हाथरस, फिरोजाबाद और आगरा में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में कोई अन्तर नहीं है। जनता को समाजवादी पार्टी के काम पर भरोसा है। लोगों को भरोसा है कि समाजवादी लोग जो वादा करते हैं उसे पूरा करते है। समाजवादी सरकार ने पांच साल में जो वादे किये थे उससे भी ज्यादा काम करके दिखा दिया है। श्री अखिलेश यादव ने कहाकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को धोखा दिया है। लोकसभा चुनाव में जनता से किया एक भी वादा पूरा नहींकिया। हमारी सरकार ने हर क्षेत्र व हर जिले में विकास के काम किया है। चीनी मिले चलवाई, किसानों का कर्ज माफ किया।,किसानों को ओलावृृष्टि के समय मदद की। श्री यादव ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने जनता की मदद करने के बजाय परेशानीमें डाला। नोटबंदी कर लोगों को लाइन में लगवा दिया। कई लोगों की जान चली गयी लेकिन मोदी जी ने कोई मदद नहीं की।अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आये बीजेपी के लोगों ने एक भी काम किया हो तो बताओं। लोकसभा चुनाव के समय 15लाख देने का वादा किया था 15 हजार भी नहीं भेजा। श्री अखिलेश यादव ने बसपा को निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक पत्थरों वाली सरकार थी जब सत्ता मेंआई तब-तब पत्थर लगवाया।
श्री यादव ने कहा कि सरकार ने पांच साल में मेडिकल कालेज बनवाये, अस्पताल बनवाये लोगों को मदद मिली, सड़केबनाई, एक्सप्रेस-वे बनवाया, चीनी मिले चलाई, बिजली के सुधार के लिए काम किया। शहरों में 24 घंटे बिजली दे रहे है। गांवोंमें 16 से 18 घंटे बिजली दे रहे है। आने वाले समय में गांवों को भी 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करेंगे। अभी 55 लाख गरीबमहिलाओं को समाजवादी पेंशन दे रहे है। सरकार बनने के बाद 1 करोड़ गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन देंगे। श्रीअखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गो की मदद की है। छात्रों को 18 लाख लैपटाप बाट दिया।अब स्मार्टफोन देंगे। घोषणापत्र में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्रों सभी के लिए योजनाएं है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में साइकिल वालों की हवा चलरही है। हम किसानों, गरीबों की मदद करना चाहते है। नौजवानों के लिए रोजगार का इंतजाम करेंगे। 1 लाख पुलिस की भर्तीकरेंगे। हमने पुलिस की भर्ती आसान कर दी है। जनता की मदद के लिए डायल 100 नम्बर लाये है। हमने व्यवस्था कर दी है,अब हर समय पुलिस की मदद मिलेगी। 108 एम्बूलेंस की तरह पुलिस भी 15 से 20 मिनट में लोगों की मदद के लिए पहुंचरही है। हमारी एम्बूलेंस गांव, गरीब किसान की मदद कर रही है। बीजेपी सरकार ने जनता की क्या मददकी।