अलीगढ़: थाना गोण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला नेहरा निवासी श्री दम्बर सिंहउम्र 38 वर्ष व उसके पुत्र सूरज सिंह उम्र 12 वर्ष की पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर उसके गांव के भूरी सिंह उम्र 40 वर्ष ने गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी एवं स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उल्लेखनीय है कि भूरी सिंह ने दम्बर सिंह को 15 हजार रू0 उधार दिये थे, जिसके तकादे को लेकर विवाद होने पर यह घटना घटित हुयी।
इस संबंध में थाना गोंण्डा पुलिस द्वारा शवों को पीएम हेतु भेजा गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।