23.3 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

03 असलहा तस्कर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

देवरिया: थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा दिग्धे वरनाथ मंदिर के पास चेकिगं के दौरान एक मोटर साईकिल नं0-यूपी-52 एम-1876 पर सवार तीन व्यक्तियों 1. विवेक सिंह 2. राजवीर सिंह 3.रोशन सिंह को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस व 01 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछ-ताछ पर मुख्य अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि बिहार से 18000/-रू0 में 09 एमएम पिस्टल लाकर 22000/-रू0 में बंेच देते हैं। गांजा के बारे में पूछ-ताछ पर बताया कि इसे भी बेचने के लिये ले जा रहे थे।

विवेक सिंह ने यह भी बताया कि बीडीसी सदस्य अरूण सिंह की हत्या वर्ष 2013 में अपने साथियों के साथ की थी, जिसके संबंध में थाना गोरी बाजार में मुकदमा पंजीकृत है।
इस सम्बन्ध में थाना सलेमपुर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-विवेक सिंह उर्फ पप्पू निवासी पतलापुर, थाना खुखुन्दू देवरिया,
2-राजवीर सिंह उर्फ अंशू सिंह निवासी सोहगरा, थाना गुठनी, जनपद सिवान, बिहार
3-रोशन सिह उर्फ बूटा सिंह निवासी सुहगरा, पूरब, पट्टी, थाना गुठनी, बिहार।
बरामदगी –
1-पिस्टल 7.65 एमएम – 01 अदद।
2-तमंचा 315 बोर – 01 अदद।
3-तमंचा 12 बोर – 01 अदद।
4-जिन्दा कारतूस – 08 अदद।
5-मोटरसाइकिल न0 यूपी 52 एम-1876

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More